अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के बाद अब तमाम सवाल देश के लोगों के जहन में घूम रहे है .कि आखिर इस हादसे के पीछे किसकी गलती है और ये कोई बडी साजिश तो नहीं.ऐसे में अब पूरे मामले में ही नया मोड आ गया है .और इस हादसे के पीछे अब तुर्किए को भी जिम्मेदार बताया जा रहा है .आपको बता दे तुर्की लगातार भारत विरोधी एजेंडो में पाकिस्तान के साथ खडा रहा है .ऐसे में अब तुर्किए को लेकर एक सनसनी खेज बयान बाबारामदेव ने दे दिया है .जिसके बाद अब सवाल उठने लगे है कि आखिर ये प्लेन हादसा कोई सोची समझी साजिश तो नहीं थी…दरअसल अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के प्लेन हादसे पर बाबा रामदेव ने बडा बयान दिया है और तुर्की पर बड़ा आरोप मड दिया है.उन्होने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरी जानकारी में सामने आया है कि तुर्किए की एक एजेंसी विमानों में मेंटेनेंस करती है.उन्होने शक जताते हुए कहा कि तुर्कीए ने तो कही भारत के साथ दुश्मनी निकाली हो,कही उसने तो कोई साजिश रची हो..ये जांच का विषय है.. उन्होंने कहा कि भारत को अब इस तरह के संवेदनशील मामलों में तो विदेशी हस्तक्षेप को कम करना पड़ेगा. दरअसल अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एक एंगल तुर्किए को लेकर भी निकलकर आ रहा है. इसकी वजह ये हैं कि तुर्किए की कंपनी टर्किश टेक्निक एक ग्लोबल एविएशन सर्विस प्रोवइडर है. भारत में भी कुछ एयरलाइंस इस कंपनी की क्लाइंट हैं. इनमें एयर इंडिया और इंडिगो भी शामिल थे. जहां तक एयर इंडिया की बात है तो एयरलाइंस बोइंग 777 के बेड़े की मेंटेनेंस के लिए टर्किश टेक्निक के पास अपने विमानों को भेजती थी, जिसमें बुनियादी रखरखाव, पुनर्वास और रेट्रोफिट का काम किया जाता था. हालांकि, एयर इंडिया टर्किश कंपनी के साथ-साथ भारत की एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड व कुछ अन्य देशों में भी विमानों की मेंटेनेंस करवाती थी. लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद तुर्किए ने जिस तरह से पाकिस्तान का साथ दिया उसके बाद भारत में उसका बायकॉट शुरू हो गया और एयर इंडिया ने भी टर्किश टेक्निक के साथ अपने करार को खत्म कर लिया था.
