पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान और भारत के गैंगस्टर्स के बीच झगड़ा बढता जा रहा है .अब तो लॉरेंस के दोस्त रहे पाकिस्तानी डॉन ने लॉरेंस के राज खोलना शुरु भी कर दिये है .इससे पहले पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी ने लॉरेंस को धमकी दी थी कि हमारे देश के खिलाफ कुछ बोलोगे तो हम चुप नहीं बैठेंगे .ऐसे में शहजाद भट्टी ने लॉरेंस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.और एक ऑडियो जारी कर दिया है .जिसमें उसने दावा किया है कि लॉरेंस के सीधे सीधे देश में बीजेपी का सपोर्ट है .जिसकी वजह से ही वह बड़ी किलिंग्स करवा रहा है….आपको बता दे भट्टी ने पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच गैंगस्टर लॉरेंस को भाजपा से जोड़ने की कोशिश की है। उसने कहा कि लॉरेंस को भाजपा का सपोर्ट है। लॉरेंस को जेल में आते ही मोबाइल मिल जाता है।बता दें कि लॉरेंस गैंग ने कुछ दिन पहले पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद को मारकर पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने की धमकी दी थी। जिसके बाद भट्टी ने लॉरेंस को धमकी देनी शुरू कर दी।भट्टी ने यह भी कहा कि वह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और महाराष्ट्र के NCP नेता बाबा सिद्दीकी के कत्ल से जुड़े सबूत भी सार्वजनिक कर देगा। हालांकि, अभी तक लारेंस गैंग की तरफ से भट्टी को कोई जवाब नहीं दिया गया है। पाकिस्तानी डॉन ने दावा किया कि बीजेपी सरकार लॉरेंस को पूरा समर्थन दे रही है.क्योंकि लॉरेंस के माध्यम से ही बीजेपी सारे गलत काम करवा रही है.इसके साथ ही शहजाद भट्टी ने दावा किया कि हम पर ऊगली उठाने से पहले तुम्हारे देश में जो काली भेड़ें है उन्हें पकडो.साथ ही कहा मैं सिद्धू मूसेवाला के पिता से भी कहूंगा कि सरकार से जवाब मांगो कि जेल के अंदर लॉरेंस के पास मोबाइल कैसे आ गया। ये सिर्फ एक मैसेज था, जोकि मैंने सुनाया। मेरी तरफ से जिस मर्जी दहशतगर्द को मारना है, मार डाले। मगर, जब हमारे पाकिस्तान की बात आएगी या फिर हमारे पाकिस्तान में घुसकर किसी को मारने की बात सामने आएगी तो हम चुप नहीं बैठेंगे। मेरे पाकिस्तान पर या हमारे किसी संस्थान पर बात आएगी तो मैं चुप नहीं रहूंगा। मेरे बोलने में इतनी ताकत है कि तुम लोगों की नींद उड़ जाएगी।
